• Monday, 30 June 2025
धोखा: इंजीनियर बताकर की शादी , दिल्ली गई दुल्हन तो निकला ढाबा संचालक

धोखा: इंजीनियर बताकर की शादी , दिल्ली गई दुल्हन तो निकला ढाबा संचालक

stmarysbarbigha.edu.in/

धोखा: इंजीनियर बताकर की शादी , दिल्ली गई दुल्हन तो निकाल ढाबा संचालक 

 

 

बरबीघा, शेखपुरा:

 

 

शेखपुरा जिले के बरबीघा नगर क्षेत्र के मिशन चौक पर रहने वाले रमेश सिंह ने अपनी पुत्री सोनम कुमारी की शादी बड़े ही धूमधाम से 18 फरवरी 2022 को किया।

 

 इंजीनियर दूल्हा से  शादी की।  20 लाख से अधिक रुपए  तिलक उपहार दिए। दुल्हन जब विदा होकर लड़का के गांव गई और लड़का उसे वहां से दिल्ली लेकर गया तो लड़का इंजीनियर की जगह दिल्ली में ढाबा संचालक निकला ।

 

 

ऐसे में बात बिगड़ गई । इतना ही नहीं लड़का और उसकी मां के द्वारा दिल्ली में ढाबा पर भी लड़की से काम करने का दावा बनाया गया। मारपीट की गई । बाद में 14 घंटे तक काम कराया गया।

 

 वहीं अब यह पूरा मामला शेखपुरा के महिला थाना में एफआईआर के रूप में सामने आ गया है।

 

DSKSITI - Large

 दरअसल यह पूरा मामला पटना जिला के बाढ़ अनुमंडल के भदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत दरबे गांव निवासी अशोक सिंह के पुत्र वैभव कुमार से जुड़ा हुआ है ।

 

 

रमेश सिंह ने अपनी पुत्री की शादी धूमधाम से किया। तिलक दहेज में भी 20-25 लख रुपए खर्च किए । लड़की जब दिल्ली गई तो लड़का ढाबा संचालक निकला। धीरे-धीरे विवाद बढ़ता रहा। इसी विवाद की परिणति लड़की से मारपीट के रूप में सामने आया।

 

 आखिरकार शेखपुरा के महिला थाना में लड़की सोनम कुमारी के द्वारा दहेज उत्पीड़न के साथ-साथ इंजीनियर बता कर ढाबा संचालक निकलने का जिक्र करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

 

महिला थाना अध्यक्ष ने कहा कि मामले में प्राथमिक की दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like