• Sunday, 18 October 2026
ग्रेटर नोएडा में कोहराम: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजनिंग की आशंका

ग्रेटर नोएडा में कोहराम: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजनिंग की आशंका

Vikas

ग्रेटर नोएडा में कोहराम: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजनिंग की आशंका 


ग्रेटर नोएडा: रबूपुरा थाना क्षेत्र के नगला श्रीपदम गांव में शनिवार सुबह एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों में माता-पिता और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि शुक्रवार रात भोजन में खाए गए नूडल्स के कारण हुई फूड पॉइजनिंग या किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से यह दर्दनाक हादसा हुआ।
 
सुबह देर तक जब महेश (37) के घर का दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा। वहां महेश, उनकी पत्नी ललिता (35), बेटे लड्डू (11), बेटी मिष्टी (7) और छोटे बेटे साक्षात (3) के शव बिस्तर पर पड़े थे। कुछ मृतकों के मुंह से झाग निकल रहा था।
 
सूचना मिलते ही डीसीपी श्रवण कुमार सिंह, फॉरेंसिक टीम और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किचन से नूडल्स और अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल जब्त कर जांच के लिए भेजे हैं। पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत का असली कारण पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा है। 
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like