• Wednesday, 11 February 2026
YAAS : तूफान का असर रात भर मूसलाधार बारिश: बिजली ठप: सरकारी कार्यालय परिसर पानी पानी : सब्जी को नुकसान

YAAS : तूफान का असर रात भर मूसलाधार बारिश: बिजली ठप: सरकारी कार्यालय परिसर पानी पानी : सब्जी को नुकसान

Vikas

YAAS : तूफान का असर रात भर मूसलाधार बारिश: बिजली ठप: सरकारी कार्यालय परिसर पानी पानी : सब्जी को नुकसान

शेखपुरा

शेखपुरा जिले में यास चक्रवाती तूफान का असर व्यापक रूप से देखने को मिल रहा है। गुरुवार को दिन भर और रात भर मूसलाधार बारिश होती रही दिन में तेज हवाओं के साथ बारिश होने से कई जगह पेड़ उखड़ने और घर के गिरने की भी सूचना है।

सरकारी परिसर हुआ पानी पानी

तूफान की वजह से शेखपुरा समाहरणालय परिसर पानी पानी हो गया। समाहरणालय के परिसर में 2 फीट से ऊपर पानी भरा हुआ है । अनुमंडल कार्यालय से लेकर वकालत खाना तक सभी जगह के भवन पानी से घिर गए हैं। टापू में स्थिति देखने को मिल रही है।

सब्जी की फसल को भारी नुकसान

शेखपुरा जिले के कई गांव में किसानों के द्वारा लॉकडाउन में सब्जी का उत्पादन कर अपनी परवरिश की जा रही थी। वही इस तूफान ने सब्जी उत्पादक किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। सब्जी उत्पादक किसानों के खेत में पानी भर जाने से सब्जी की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। बरबीघा के गंगटी गांव में बड़ी संख्या में किसान सब्जी उत्पादन करते हैं । सभी फसल पानी में डूब गई है। इसी तरह परसोबीघा में भी स्थिति देखने को मिली। शेरपर में भी यही नजारा दिखा। शेखपुरा के एकसारी में भी भारी नुकसान देखने को मिल रहा है।

DSKSITI - Large

शेखपुरा नगर में जलजमाव की स्थिति को दूर करने में जुटे सफाई कर्मी

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From