लिफ्ट देने के बहाने किशोरी को स्कॉर्पियो में बैठाया, सुनसान जगह पर किया दुष्कर्म
लिफ्ट देने के बहाने किशोरी को स्कॉर्पियो में बैठाया, सुनसान जगह पर किया दुष्कर्म
वारदात के 12 घंटे के भीतर लखीसराय से आरोपित गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त
शेखपुरा
शेखपुरा में घर पहुंचाने के बहाने 16 वर्षीय किशोरी को स्कॉर्पियो में बैठाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज कुछ घंटों के भीतर आरोपित अमित कुमार को लखीसराय से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो भी जब्त कर ली है।
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि किशोरी शुक्रवार को कोचिंग में पढ़ाई करने शेखपुरा आई थी। शाम में घर लौटने के लिए वह कॉलेज मोड़ पर वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान लखीसराय निवासी अमित कुमार अपनी स्कॉर्पियो लेकर वहां पहुंचा। उसने किशोरी को घर छोड़ने का भरोसा देकर गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है कि लखीसराय जाने के दौरान वह गाड़ी को भदौस मोड़ की ओर ले गया और सुनसान जगह पर किशोरी को डराकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह किशोरी को छोड़कर स्कॉर्पियो सहित फरार हो गया।
किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रात में ही किशोरी की मेडिकल जांच कराई गई और महिला थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हिमांशु ने एएसपी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की। टीम ने मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान की और शनिवार की सुबह लखीसराय के कबैया थाना क्षेत्र स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। किशोरी ने भी आरोपित की पहचान कर ली है। मामले में एफएसएल टीम से भी जांच कराई जा रही है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!