• Friday, 30 October 2026
सोशल मीडिया पर गलत खबर चलाने वालों पर कसेगी नकेल, साक्ष्य के आधार पर होगी कार्रवाई

सोशल मीडिया पर गलत खबर चलाने वालों पर कसेगी नकेल, साक्ष्य के आधार पर होगी कार्रवाई

Vikas

सोशल मीडिया पर गलत खबर चलाने वालों पर कसेगी नकेल, साक्ष्य के आधार पर होगी कार्रवाई

 

भ्रामक सूचना और अभद्र भाषा वाले वीडियो पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश

 

शेखपुरा।

 

सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना, गलत खबर और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों पर प्रशासन नकेल कसेगा। ऐसे मामलों में साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी। मंगलवार को समाहरणालय में सोशल मीडिया एवं मीडिया प्रबंधन की समीक्षा बैठक में डीएम शेखर आनंद ने अधिकारियों को यह निर्देश दिया।

 

डीएम ने सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक सूचनाओं, नकारात्मक समाचारों और अभद्र भाषा वाले वीडियो पर निगरानी रखने को कहा। उन्होंने सीएम क्यूआरटी से संबंधित मामलों में निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई करने तथा शिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक देरी नहीं करने का निर्देश दिया। अधिकारियों से स्पष्ट तथ्यों के आधार पर उचित कदम उठाने को कहा गया।

 

बैठक में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की सही जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। डीएम ने सभी विभागों को नियमित रूप से तथ्यात्मक जानकारी, फोटो और वीडियो उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही, प्रत्येक विभाग को कम से कम चार सफलता की कहानियां और लाभार्थियों के अनुभव साझा करने को कहा।

DSKSITI - Large

 

सीएम फ्लावर्स और जिला जनसंपर्क कार्यालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पत्रकारों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ संवाद बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

 

आगामी छठ महापर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियों और जनहित से जुड़ी सूचनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From