• Saturday, 31 October 2026
बरबीघा में कमरे से मिला 19 वर्षीय युवती का शव, हत्या का आरोप

बरबीघा में कमरे से मिला 19 वर्षीय युवती का शव, हत्या का आरोप

Vikas
बरबीघा में कमरे से मिला 19 वर्षीय युवती का शव, हत्या का आरोप
 
मृतका की मां और चाचा ने मकान मालिक पर लगाया हत्या का आरोप, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
 
बरबीघा
 
बरबीघा के फैजाबाद बीघा मोहल्ले में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवती का शव कमरे के अंदर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र अंतर्गत बलवापर गांव निवासी धर्मेंद्र पंडित की पुत्री सोनम कुमारी (19) के रूप में हुई है।
 
DSKSITI - Large

 

घटना के बाद मृतका की मां एवं चाचा ने मकान मालिक के पुत्र गोलू कुमार पर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि, हत्या के आरोपों की अभी पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मिशन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।
 
मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने कमरे की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने बताया कि अभी कोई आवेदन भी नहीं मिला है । 
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like