पूर्व सांसद राजो सिंह की प्रतिमा के अनावरण की मांग तेज, भवन निर्माण विभाग दी स्वीकृति
पूर्व सांसद राजो सिंह की प्रतिमा के अनावरण की मांग तेज, भवन निर्माण विभाग दी स्वीकृति
शेखपुरा।
समाहरणालय परिसर में स्थापित पूर्व सांसद स्वर्गीय राजो सिंह की प्रतिमा का अनावरण कराने की मांग एक बार फिर उठने लगी है। जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रंजीत कुमार उर्फ बुद्धन भाई ने इस संबंध में जिलाधिकारी को आवेदन सौंपकर प्रतिमा का शीघ्र अनावरण कराने का आग्रह किया है।
उन्होंने अपने आवेदन के साथ भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता की ओर से जारी आधिकारिक पत्र की प्रति भी संलग्न की है। इसके माध्यम से उन्होंने प्रतिमा के अनावरण का मार्ग प्रशस्त करने की मांग की है।
गौरतलब है कि समाहरणालय परिसर में पूर्व सांसद राजो सिंह की प्रतिमा स्थापित किए जाने के बावजूद अब तक उसका अनावरण नहीं हो सका है। प्रतिमा स्थापना और अनावरण को लेकर लंबे समय से राजनीतिक एवं प्रशासनिक स्तर पर विवाद बना हुआ है। इसी कारण प्रतिमा अब तक ढकी हुई है। रंजीत कुमार का मानना है कि भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता का पत्र सामने आने के बाद प्रशासन को अनावरण की प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए। अब सबकी निगाहें जिला प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!