
राहुल गांधी की यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू, करेंगे रात्रि विश्राम

राहुल गांधी की यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू, करेंगे रात्रि विश्राम
शेखपुरा/बरबीघा, शनिवार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आगामी बिहार यात्रा के तहत बरबीघा में संभावित आगमन और रात्रि विश्राम की संभावना को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी देवेंद्र यादव का बरबीघा आगमन हुआ। उन्होंने राहुल गांधी की 12 एवं 13 अगस्त को प्रस्तावित दो दिवसीय यात्रा के लिए स्थल चयन हेतु एस.के.आर. कॉलेज ग्राउंड का निरीक्षण किया।
उल्लेखनीय है कि बरबीघा को कांग्रेस का पुराना गढ़ माना जाता है। यहां 2015 में कांग्रेस पार्टी के विधायक रहे सुदर्शन कुमार चुने गए थे, जो वर्तमान में जदयू से विधायक हैं। उससे पहले यहां लगातार कांग्रेस के विधायक रहे है।
ऐसे में राहुल गांधी का बरबीघा दौरा राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है।
देवेंद्र यादव के आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता त्रिशूलधारी सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रौशन कुमार, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष माधव कुमार, नवादा जिला कांग्रेस अध्यक्ष मंटन सिंह, बरबीघा नगर अध्यक्ष सोनू कुमार समेत कई नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी बरबीघा में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की पावन धरती पर रात्रि विश्राम कर सकते हैं। अगर यह यात्रा होती है तो इससे क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।





Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!