• Saturday, 04 April 2026
देसी शराब अड्डे पर छापेमारी के दौरान उत्पाद टीम पर हमला, छह पुलिसकर्मी घायल

देसी शराब अड्डे पर छापेमारी के दौरान उत्पाद टीम पर हमला, छह पुलिसकर्मी घायल

Vikas

देसी शराब अड्डे पर छापेमारी के दौरान उत्पाद टीम पर हमला, छह पुलिसकर्मी घायल 


 
 बरबीघा:
 
नगर क्षेत्र के नारायणपुर मोहल्ला में शुक्रवार की देर शाम देसी शराब बनाने के अड्डे पर छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। इस घटना में छह पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कुछ अन्य को भी चोटें आई हैं। हमलावरों ने उत्पाद विभाग के कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया और महिला-पुरुषों ने मिलकर जमकर पत्थरबाजी की।
 
घायलों में महिला पुलिसकर्मी अंशु कुमारी, बबीता देवी, निशा कुमारी, स्मृति कुमारी तथा पुरुष पुलिसकर्मी अजय कुमार और अभिषेक कुमार शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बरबीघा अस्पताल से सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
 
DSKSITI - Large

जानकारी के अनुसार, नारायणपुर मोहल्ला लंबे समय से देसी शराब निर्माण का बड़ा केंद्र बना हुआ है। लगातार छापेमारी के बावजूद यहां अवैध शराब का धंधा बंद नहीं हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार में कई लोगों की संलिप्तता है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like