• Saturday, 04 April 2026
रेलगाड़ी की चपेट में आने से किसान की चली गई जान

रेलगाड़ी की चपेट में आने से किसान की चली गई जान

Vikas

रेलगाड़ी की चपेट में आने से किसान की चली गई जान 

बरबीघा, शेखपुरा 

शेखपुरा जिले के बरबीघा में रेलगाड़ी की चपेट में आने से किसान की जान चली गई । सुबह में यह हादसा पर बरबीघा प्रखंड के जयरामपुर थाना क्षेत्र के बढ़नपुरा गांव के पास हुई। यह हादसा नवादा बरबीघा होकर पटना जाने वाली फास्ट पैसेंजर रेल गाड़ी की चपेट में आने से हुई है। किसान की पहचान 62 वर्षीय किशोरी यादव के रूप में की गई।

मिली जानकारी में बताया गया है कि बढ़नपुरा गांव के खेत के बीच से रेल लाइन गुजरी है। इस रेल लाइन के पास यह हादसा हुआ। हादसा की पड़ताल की जा रही है । कुछ लोग इसे आत्म'हत्या भी मान रहे हैं। 

उधर , इस संबंध में जयरामपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पटरी से लाश को बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like