• Thursday, 12 February 2026
पहाड़ को हरा-भरा करने का संकल्प लें युवा कर रहे प्रयास

पहाड़ को हरा-भरा करने का संकल्प लें युवा कर रहे प्रयास

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा के चकदीवान पहाड़ को हरा-भरा करने का युवाओं ने संकल्प उठाया है। इन युवाओं के द्वारा पहाड़ी पर चढ़कर कई वृक्षों के बीज का छिड़काव किया जा रहा है और कुछ वृक्षों का पेड़ भी लगाए जा रहे है।

रविवार को बड़ी संख्या में युवा पहाड़ पर चढ़े और नीम, पीपल इत्यादि के पेड़ लगाए। युवाओं का संकल्प इस बात को लेकर है कि पानी की समस्या और भीषण गर्मी से परेशान नगर को राहत दिलाना है।

युवाओं ने बताया कि इस बार पानी की समस्या और गर्मी से काफी लोगों की परेशानी हुई है। इस पहाड़ी को हरा-भरा करने का इसीलिए उन लोगों ने संकल्प लिया है।

हालांकि युवाओं ने बताया कि कुछ लोग पहाड़ी पर लकड़ी और वृक्षों की कटाई खुलेआम करते हैं इस पर प्रशासन को रोक लगानी चाहिए।

DSKSITI - Large

इन युवाओं में शामिल हैं मनोहर कुमार सोनी ,प्रवीन कुमार ,चुन्नू कुमार, जोंटी कुमार, रंजन कुमार ,गौतम कुमार ,प्रकाश कुमार वर्मा, कुंदन बाबा, प्रदीप कुमार इत्यादि।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From