• Monday, 02 November 2026
गांव से दिल्ली के विज्ञान भवन तक पहुंची सर्वा के लेखक की कलम, अमित शाह पर लिखी किताब

गांव से दिल्ली के विज्ञान भवन तक पहुंची सर्वा के लेखक की कलम, अमित शाह पर लिखी किताब

Vikas

गांव से दिल्ली के विज्ञान भवन तक पहुंची सर्वा के लेखक की कलम, अमित शाह पर लिखी किताब

 
पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने जारी किया कवर पेज
पुस्तक ‘21वीं सदी के लौहपुरुष’ के कवर पेज का विमोचन
 
 शेखपुरा:
बरबीघा प्रखंड के सर्वा गांव निवासी लेखक विवेकानंद शांडिल्य ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी पुस्तक ‘21वीं सदी के लौहपुरुष’ के कवर पेज का विमोचन 31 अक्टूबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में किया गया। दिल्ली में रहने वाले विवेकानंद सर्वा निवासी प्रमोद कुमार सिंह के पुत्र हैं। पुस्तक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित है।
विश्व हिंदी परिषद की ओर से सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पुस्तक का कवर जारी किया। इस मौके पर केंद्रीय विदेश एवं वस्त्र राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य लक्ष्मीप्रसाद यार्लगड्डा और राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सम्मेलन में 21 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
DSKSITI - Large

सर्वा गांव के लेखक की इस उपलब्धि से शेखपुरा जिले में खुशी है। स्थानीय लोगों ने इसे जिले के लिए गौरव की बात बताते हुए बधाई दी है। खुशी जाहिर करने वालों में सर्वा के रंजीत कुमार, विनोद कुमार, महेश सिंह, बरबीघा के डॉ. रामानंद सिंह, साहित्यकार डॉ. किरण देवी और जयनंदन सिंह सहित अन्य लोग शामिल हैं।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like