• Wednesday, 11 February 2026
दुकान पे हमला, जमकर मारपीट, छह घायल। एक बच्ची पटना रेफर

दुकान पे हमला, जमकर मारपीट, छह घायल। एक बच्ची पटना रेफर

Vikas

बरबीघा।

बरबीघा नगर के पुराने शहर मोहल्ले में रंगदारी में चप्पल नहीं देने पर युवकों ने दुकान पर चढ़कर हमला कर दिया और जमकर मारपीट की।

इसी क्रम में हुई पत्थरबाजी में 10 वर्षीय फ़ैज़ी गंभीर रुप से जख्मी हो गई। जिसका प्राथमिक उपचार बरबीघा रेफरल अस्पताल में करने के बाद गंभीर अवस्था में देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया।

इस संबंध में पीड़ित अरशद परवेज ने बताया कि बार-बार रंगदारी में चप्पल लेकर कुछ नौजवान चले जाते थे जिनकी पहचान कर ली गई है। साथ ही साथ लगातार रंगदारी की भी मांग की जा रही थी। नहीं देने पर कई लोग जुट करके आए और दुकान पर हमला कर चार पांच लोगों को घायल कर दिया।

पीड़ित ने बताया कि पुलिस को सूचना देने के बाद बहुत देर के बाद पुलिस पहुंची जब सभी अपराधी युवक भाग खड़े हुए थे।

उधर इस संबंध में पुलिस कप्तान दयाशंकर ने बताया कि पुलिस तत्काल एक्शन लेगी और आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। इस तरह की घटनाओं को पुलिस सख्ती से निपटेगी।

DSKSITI - Large

मामले में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From