• Thursday, 12 February 2026
गोलमाल है भाई सब गोलमाल है: शौचालय बनाने वाले लोगों को पता नहीं और निकाल लिए शौचालय की राशि  ..

गोलमाल है भाई सब गोलमाल है: शौचालय बनाने वाले लोगों को पता नहीं और निकाल लिए शौचालय की राशि ..

Vikas

शेखपुरा। न्यूज़ ब्यूरो

स्वच्छता अभियान के लिए शौचालय निर्माण में भले ही राज्य से लेकर केंद्र सरकार सतर्क हो परंतु अधिकारियों की मिलीभगत से इस मामले में जबरदस्त गोलमाल की जा रही है। ऐसा ही एक मामला शेखपुरा प्रखंड के कोसरा पंचायत के खखरा गांव में सामने आया। यहां के लोगों का शौचालय नहीं बना और उनके नाम पर पैसे भी निकल गए। यह गोलमाल जब लोगों को पता लगा तो फरियाद लेकर लोक शिकायत कोषांग में लोग पहुंचे।

दस दस हजार की हो गई निकासी

कई लोगों के नाम पर ₹10000 की निकासी कर ली गई। जिसमें हरे राम, उत्तम,सुनील, रविंद्र, अवधेश, राम आशीष, सुग्रीव, नारायण, बिरेन्द्र, अनिल, संजय, कार्य आनंद एवं विजय शामिल है। कुल 13 लोगों ने आवेदन देकर लोक शिकायत में यह गुहार लगाई है कि मामले की जांच कर कारवाई की जाए।

ग्रामीणों द्वारा दिया गया आवेदन

130000 की निकासी

ग्रामीणों ने बताया कि वे लोग जब लोहिया स्वच्छता अभियान के नाम पर शौचालय निर्माण हेतु विभाग में आवेदन देने गए तो अधिकारियों ने बताया कि उनके नाम पर पहले ही पैसे की निकासी हो चुकी है जबकि वे लोग शौचालय नहीं बनाए और उनका एक भी पैसा नहीं लिया।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From