• Thursday, 12 February 2026
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

Vikas

बरबीघा

बरबीघा थाना क्षेत्र के कोलहाड़ाबीघा गांव में पुलिस को एक महिला की लाश मिली है।
महिला का मायका नूरसराय थाना क्षेत्र के सिरसा बीघा गांव है और महिला की ससुराल बरबीघा के कोलहाड़ाबीघा गांव है ।

इस मामले में महिला के भाई चंदन पासवान ने बताया कि मेरी बहन के ससुराल वालों ने दहेज के लिए हत्या कर लाश को मकई के खेत में छुपा कर रखा था ।

सूचना मिलने पर हम लोग लाश को ढूंढे और फोन कर पुलिस को बुलाए हैं । थाना अध्यक्ष कमला प्रसाद ने बताया कि इस मामले में बरबीघा थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है दर्ज प्राथमिकी में ससुर सास सहित अन्य कई लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From