• Wednesday, 11 February 2026
प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को परिवार वालों ने जमकर पीटा तो छत से बिजली के तार पर कूद गई प्रेमिका

प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को परिवार वालों ने जमकर पीटा तो छत से बिजली के तार पर कूद गई प्रेमिका

Vikas

धर्मेंद्र/शेखपुरा

शेखपुरा नगर परिषद का यह मामला है।अपनी प्रेमिका से मिलने आए एक प्रेमी को परिवार वालों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। प्रेमी की पिटाई होते देख प्रेमिका अपने घर की छत पर चढ़ गई और छत से बिजली के तार पर कूद गई।

बिजली के करंट से भी जख्मी

इस दौरान वह बिजली के करंट से भी जख्मी हुई और जमीन पर गिरने से भी जख्मी हो गई। जख्मी अवस्था में दोनों को सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। दोनों कोई स्थिति गंभीर देखते हुए इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि सुरदासपुर गांव का निवासी युवक पंकज कुमार अपनी प्रेमिका से मिलने शहर के गोला रोड आया हुआ था। इसी दौरान परिवार वालों की इसकी भनक लग गई और उसे पकड़कर पिटाई कर दी। प्रेमी की पिटाई की सूचना मिलने पर प्रेमिका ने छत से छलांग लगा दी। इस घटना को लेकर शहर में आज इसकी चर्चा हो रही है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From