• Monday, 23 March 2026
बिहार दिवस पर शेखपुरा में विकास मार्च, वृक्षारोपण और व्यंजन मेला से गूंजा जिला

बिहार दिवस पर शेखपुरा में विकास मार्च, वृक्षारोपण और व्यंजन मेला से गूंजा जिला

Vikas
बिहार दिवस पर शेखपुरा में विकास मार्च, वृक्षारोपण और व्यंजन मेला से गूंजा जिला 
 
शेखपुरा
बिहार दिवस के 114वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को शेखपुरा जिले में कार्यक्रमों की भव्य धूम रही। इस वर्ष बिहार दिवस “उज्ज्वल बिहार, उन्नत बिहार” थीम पर मनाया गया, जिसके तहत पूरे जिले में विकास, संस्कृति और जनसंकल्प का अद्भुत संगम देखने को मिला।
 
उत्सव की शुरुआत सुबह ‘विकास मार्च-सह-प्रभात फेरी’ से हुई। जिलाधिकारी शेखर आनंद के नेतृत्व में यह मार्च समाहरणालय परिसर से निकलकर चाँदनी चौक, वीआईपी रोड और मेंहुस मोड़ होते हुए श्यामा सरोवर पार्क तक पहुँचा। इसमें छात्राओं, स्थानीय नागरिकों और अधिकारियों ने “उज्ज्वल बिहार, उन्नत बिहार” के नारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्यामा सरोवर पार्क में ‘जल-जीवन-हरियाली’ अभियान के तहत जिलाधिकारी समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
 
मुख्य समारोह समाहरणालय के परेड मैदान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी, जिलाधिकारी शेखर आनंद और पुलिस अधीक्षक बलिराम चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर जिले के विकास को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
 
DSKSITI - Large

समाहरणालय मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी की गई। इसमें ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, समेकित बाल विकास योजना (आईसीडीएस), महिला विकास निगम, कृषि, जीविका, मत्स्य, पशुपालन तथा उद्योग विभाग प्रमुख रूप से शामिल रहे। जिलाधिकारी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया और बिहार दिवस से जुड़ी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बाल विकास परियोजना की सेविकाओं द्वारा बनाई गई रंगोली को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया, वहीं बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में आयोजित ‘व्यंजन मेला’ आकर्षण का केंद्र रहा, जहां स्थानीय व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से रक्तदान शिविर के लिए पंजीकरण कर लोगों को इस जीवनदायिनी कार्य के प्रति जागरूक किया गया। कुशल युवा के छात्राओं को सम्मानित किया गया। 
 
इस अवसर पर विधायक रणधीर कुमार सोनी ने अपने संबोधन में बिहार और शेखपुरा जिले के विकास के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। जिलाधिकारी शेखर आनंद ने कहा कि आज बिहार की भाषा, संस्कृति और मर्यादा पूरे देश ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी है। उन्होंने लोगों से जिले और राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम में सभी जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के कर्मी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like