• Tuesday, 24 March 2026
शेखपुरा जिला इंटर रिजल्ट 2026: टॉपरों की सूची जारी, विज्ञान और कला संकाय के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

शेखपुरा जिला इंटर रिजल्ट 2026: टॉपरों की सूची जारी, विज्ञान और कला संकाय के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

Vikas

शेखपुरा जिला इंटर रिजल्ट 2026: टॉपरों की सूची जारी, विज्ञान और कला संकाय के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

 

शेखपुरा

 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम जारी होने के साथ ही शेखपुरा जिले के टॉपर छात्रों की सूची भी सामने आ गई है। उपलब्ध सूची के अनुसार जिले में विज्ञान और कला संकाय के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

जिले में प्रथम स्थान विज्ञान संकाय के छात्र कुंदन कुमार ने प्राप्त किया है। उन्होंने 465 अंक हासिल कर 93.00 प्रतिशत अंक के साथ जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। कुंदन कुमार इस्लामिया +2 उच्च विद्यालय, शेखपुरा के छात्र हैं।

 

दूसरे स्थान पर कला संकाय के रघुबीर शरण रहे। उन्होंने 464 अंक प्राप्त कर 92.80 प्रतिशत अंक हासिल किए। वे +2 राम प्रसाद भगवती चरण आदर्श टाउन हाई स्कूल, बरबीघा के छात्र हैं।

 

तीसरे स्थान पर कला संकाय की छात्रा अदिति नयन रहीं। उन्होंने 463 अंक प्राप्त कर 92.60 प्रतिशत अंक के साथ जिला में तीसरा स्थान प्राप्त किया। अदिति नयन इस्लामिया +2 विद्यालय, शेखपुरा की छात्रा हैं।

 

जिले के अन्य छात्रों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है, जिससे विद्यालयों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

इंटर रिजल्ट 2026: शेखपुरा जिला के सभी संकाय के टॉप 3 छात्रों की सूची जारी

 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम जारी होने के साथ ही शेखपुरा जिले के विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय के टॉपर छात्रों की सूची भी सामने आ गई है। उपलब्ध सूची के अनुसार सभी संकाय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

 

विज्ञान संकाय (टॉप 3)

 

1. कुंदन कुमार – 465 अंक (93.00%) – इस्लामिया +2 उच्च विद्यालय, शेखपुरा

 

 

2. आयुष कुमार – 460 अंक (92.00%) – उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, सर्वा बरबीघा

 

 

3. आकृति निधि – 457 अंक (91.40%) – उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, केओटीडीह, शेखपुरा

 

 

DSKSITI - Large

 

कला संकाय (टॉप 3)

 

1. रघुबीर शरण – 464 अंक (92.80%) – +2 राम प्रसाद भगवती चरण आदर्श टाउन हाई स्कूल, बरबीघा

 

 

2. अदिति नयन – 463 अंक (92.60%) – इस्लामिया +2 विद्यालय, शेखपुरा

 

 

3. अनुराग कुमार – 460 अंक (92.00%) – हाई स्कूल बरबीघा, शेखपुरा

 

 

 

वाणिज्य संकाय (टॉप 3)

 

1. आयान कुमार – 438 अंक (87.60%) – सुरेश प्रसाद सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दानिबिगहा

 

 

2. एमडी फैजान आलम – 437 अंक (87.40%) – सुरेश प्रसाद सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दानिबिगहा

 

 

3. निरंजन कुमार – 433 अंक (86.60%) – उच्च माध्यमिक विद्यालय भदौस पचना, शेखपुरा

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like