आज जारी होगा इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम, 1:30 बजे शिक्षा मंत्री करेंगे घोषणा
आज जारी होगा इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम, 1:30 बजे शिक्षा मंत्री करेंगे घोषणा
पटना: की ओर से इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 को लेकर बड़ी अपडेट जारी की गई है। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के माननीय मंत्री आज दिनांक 23 मार्च 2026 को अपराह्न 1:30 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी करेंगे।

उन्होंने बताया कि परिणाम जारी करने के दौरान शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव भी मौजूद रहेंगे। परिणाम घोषित होने के साथ ही छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट समिति की आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com और bsebexam.com पर जाकर देख सकेंगे।
समिति की ओर से बताया गया है कि रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर भारी संख्या में छात्र एक साथ लॉगिन कर सकते हैं, इसलिए छात्रों को धैर्य बनाए रखने की सलाह दी गई है। छात्र अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज कर आसानी से अपना परिणाम देख सकेंगे।
गौरतलब है कि बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा में इस वर्ष राज्य भर के लाखों छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। परीक्षा के परिणाम को लेकर लंबे समय से विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्सुकता बनी हुई थी। अब परिणाम जारी होने के साथ ही छात्रों के भविष्य की दिशा तय होगी।
रिजल्ट जारी होते ही टॉपर्स की सूची, पास प्रतिशत और तीनों संकाय—विज्ञान, कला और वाणिज्य—का परिणाम भी सामने आ जाएगा। पूरे राज्य की नजरें आज दोपहर 1:30 बजे जारी होने वाले इस परिणाम पर टिकी हुई हैं।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!