• Sunday, 26 July 2026
डीएम ने दिया न्याय का भरोसा तो कैदियों ने भूख हड़ताल तोड़ा

डीएम ने दिया न्याय का भरोसा तो कैदियों ने भूख हड़ताल तोड़ा

Vikas

शेखपुरा।

जेलर के कथित मारपीट के बाद मंडल कारा के कैदी हड़ताल पर थे। बुधवार को सवेरे शुरू की गयी भूख हड़ताल को कैदियों ने देर रात तोड़ दी। इस मामले में कार्रवाई के बाद यह स्थिति बन पाई। मंगलवार की रात मोबाइल रखने के कथित आरोप पर जेल में बंद एक हत्याभियुक्त भोला प्रसाद के साथ मारपीट के बाद कैदी भूख हड़ताल पर गए थे। अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जेल प्रशासन द्वारा इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह को सूचित किया गया था।

जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता देखते हुए एसडीओ राकेश कुमार को तुरत जेल भेजा और इस मामले की जाँच कर रिपोर्ट देने को कहा। राकेश कुमार ने जाँच कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को देर शाम दे दी। उसके बाद जिलाधिकारी ने जेल में बंद कैदी के मोबाइल प्रयोग को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया।

साथ ही जेल के अन्दर मोबाइल पहुचाने के मामले की जाँच कर दोषी को चिन्हित करने का आदेश भी दिया है। इस बीच जेल में कैदियों के दिन भर भूख हड़ताल से अफरातफरी का माहौल बना रहा। जेल के अन्दर सभी कैदी महिला जेलर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। कैदी महिला जेलर पर लगातार किसी न किसी बहाने प्रताड़ना का आरोप लगा रहे थे। फिलहाल जिला प्रशासन के कड़े रुख के बाद जेल में स्थित सामान्य हो गयी है। बृहस्पतिवार को आम दिनों की भांति कैदियों ने भोजन आदि ग्रहण किया।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From