दशहरा में ड्युटी से गायब हुए अधिकारी, डीएम ने लगा दी क्लास
दशहरा में ड्युटी से गायब हुए अधिकारी, डीएम ने लगा दी क्लास
शेखपुरा
जिलाधिकारी शेखर आनंद ने अप्रत्याशित कार्रवाई करते हुए 10 पदाधिकारियों और कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए वेतन में कटौती की कार्रवाई की है। जिन अधिकारियों,कर्मियों के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है,वे सभी दशहरा की ड्यूटी में गायब मिले थे। इसी को लेकर जिलाधिकारी ने यह कार्रवाई की है। प्रशासनिक सूत्र से मिली जानकारी में बताया गया दशहरा में विधि-व्यवस्था की निगरानी में इन्हें लगाया गया था,जो औचक जांच में गायब पाए गए। इनमें कुछ नियंत्रण कक्ष में और कुछ क्षेत्र में लगाए गए थे।
इन अधिकारियों और कर्मियों का 17 से 20 अक्टूबर तक का वेतन भुगतान रोक दिया गया है और सभी को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। जिन लोगों पर कार्रवाई हुई है,उसमें सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी नौशाद हैदर,सीडीपीओ रंजना कुमारी,शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता बिहारी लाल,जिला परिषद के अंकेक्षक मनीष पांडे,पीएचईडी के कनीय लिपिक जाहिद अली,महिला पर्यवेक्षिका रूमाना शहनाज, पंचायत सचिव अभिषेक पांडे,प्रखंड तकनीकी सहायक सुजीत कुमार,पंचायत तकनीकी सहायक सुमंत कुमार तथा आवास सहायक अरमान अशरफ शामिल हैं।
बगीचा प्रबंधन की जानकारी दी
जा सं शेखपुरा
कृषि विज्ञान केंद्र शेखपुरा ने बगीचा प्रबंधन की जानकारी देने के लिए किसानों के एक समूह को।प्रेरित किया। इसके लिए 40 लोगों के समूह को सरकारी खर्चे पर नालंदा के सरमेरा भेजा गया। उन्नत तकनीक बागबानी के तहत चयनित लोगों को एक दिन के विशेष प्रशिक्षण में बागबानी के लिए कई तकनीकी और व्यवाहरिक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ प्रमोद चौधरी के साथ डॉ अलका ज्योति शर्मा व अन्य कृषि विज्ञानी शामिल हेम
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!