• Saturday, 24 October 2026
रांग कॉल से शुरू हुआ संपर्क, शादी का झांसा देकर एक साल तक नाबालिग का शोषण

रांग कॉल से शुरू हुआ संपर्क, शादी का झांसा देकर एक साल तक नाबालिग का शोषण

Vikas
रांग कॉल से शुरू हुआ संपर्क, शादी का झांसा देकर एक साल तक नाबालिग का शोषण
 
गर्भवती होने पर धोखे से गर्भपात कराने का भी आरोप, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
 
 शेखपुरा
 
शेखपुरा में शादी का प्रलोभन देकर एक नाबालिग किशोरी का एक वर्ष से अधिक समय तक यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। इस दौरान किशोरी के गर्भवती होने पर आरोपित युवक पर धोखे से गर्भपात कराने का भी आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित शहनबाज (28) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित शेखपुरा के बड़ी दरगाह मोहल्ले का निवासी बताया गया है।
 
पुलिस ने शनिवार को आरोपित को न्यायालय में पेश करने से पहले सदर अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच कराई। इससे पहले शुक्रवार की देर शाम पीड़िता की भी मेडिकल जांच कराई गई थी। मामले में किशोरी ने महिला थाना में आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला थानाध्यक्ष रिशु कुमारी ने बताया कि पीड़िता और आरोपित दोनों एक ही समुदाय के हैं। किशोरी शेखपुरा नगर क्षेत्र की रहने वाली है।
 
DSKSITI - Large

प्राथमिकी के अनुसार, किशोरी और आरोपित के बीच मोबाइल फोन पर रांग कॉल के जरिए संपर्क हुआ था। किशोरी ने अपने एक रिश्तेदार को फोन किया था, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण कॉल शहनबाज के पास पहुंच गई। इसके बाद आरोपित ने किशोरी से दोस्ती कर ली। आरोप है कि उसने शादी का प्रलोभन देकर किशोरी को अपने जाल में फंसाया और एक वर्ष से अधिक समय तक उसका यौन शोषण करता रहा।
 
इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई। जब उसने आरोपित से शादी करने की बात कही तो वह अलग-अलग बहाने बनाकर टालता रहा। आरोप है कि इसी क्रम में उसने धोखे से किशोरी का गर्भपात भी करा दिया। इसके बाद भी वह शादी करने से मुकरता रहा। लगातार टालमटोल और कथित धोखे से परेशान होकर किशोरी ने शुक्रवार को महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई और कुछ ही घंटे के भीतर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From