• Thursday, 22 October 2026
बिहार पुलिस के  बलिदान किया याद, एसपी हुए शामिल

बिहार पुलिस के बलिदान किया याद, एसपी हुए शामिल

Vikas
बिहार पुलिस के  बलिदान किया याद, एसपी हुए शामिल 
 
शेखपुरा
 
बुधवार को पुलिस संस्मरण दिवस पर पुलिस के शहीद जवानों और पदाधिकारियों को याद करके उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसको लेकर शेखपुरा पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसपी हिमांशु के साथ जिला पुलिस के पदाधिकारी और जवान शामिल हुए। संकेत के रूप में पुलिस लाइन के प्रांगण में राइफल उलटकर उसपर पुलिस का हेलमेट रखकर देश भर के शहीद पुलिस वालों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर एसपी हिमांशु ने पुलिस के पदाधिकारियों और जवानों को कर्तव्य निष्ठा का पाठ पढ़ाते हुए उन्हें कानून-व्यवस्था की रक्षा में सदैव उच्च प्रतिमान बनाए रखने की सलाह दी। 
बताया गया पुलिस संस्मरण दिवस पूरे देश में 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। 1959 में इसी दिन भारत के लद्दाख में हाट स्प्रिंग्स की रक्षा करते हुए भारतीय पुलिस के दस जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। लद्दाख के हाट स्प्रिंग्स में गश्ती कर रहे भारतीय पुलिस जवानों की टुकड़ी पर चीनी सैनिकों ने घात लगाकर हमला कर दिया था,जिससे 10 जवान बलिदान हो गए थे। पुलिस संस्मरण दिवस पर उन 10 जवानों के साथ देश की आंतरिक विधि-व्यवस्था को बनाए रखने में प्राणों की आहुति देवने वाले पुलिस के अधिकारियों और जवानों का स्मरण करके उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like