• Sunday, 26 July 2026
राम-जानकी विवाह उत्सव का भव्य आयोजन

राम-जानकी विवाह उत्सव का भव्य आयोजन

Vikas

बरबीघा/शेखपुरा

अगहन शुक्ल पंचमी यानी शनिवार को श्रीराम और सीता के विवाह का उत्सव पूरे देश में मनाया जा रहा है। इलाके में भी श्री राम एवं माता सीता का विवाह उत्सव के रूप में कई जगह राम जानकी मंदिर तथा घरों में पूजा पाठ एवं व्रत रखकर श्रद्धालुओं के द्वारा मनाया जा रहा है।

कुटोत पंचायत के अहियापुर मंदिर में भी राम जानकी विवाह उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में गांव एवं अगल बगल गाँव के लोग इस विवाह उत्सव को देखने पहुंचे हैं। मंदिर के पुजारी दिनेश सिंह के द्वारा विवाह के पूरे रस्मो रिवाजो को मंदिर में की गई। राम जी की बारात भी निकाली गई। माता सीता राम के विवाह के कार्यक्रम में भजन मंडली के द्वारा राम भजन व हरी कीर्तन किया जा रहा है।

गांव में कलाकारों ने अपने वाद्य यंत्रों से पूरे क्षेत्र के माहौल को उत्सवी माहौल में बदल दिया है। मौके पर मौजूद सोनी सिंह,भगवान जी,रामशंकर,मसुदन सिंह,रंजन सिंह आदि लोग के साथ काफी संख्या में महिला,पुरुष,बुजुर्ग श्रद्धालु इस आयोजन में उपस्थित देखे गए।

शेखपुरा में भी हुआ राम जानकी विवाह का आयोजन

DSKSITI - Large

शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के कई मंदिरों और ठाकुरबड़ियों में राम जानकी विवाह का आयोजन हुआ। भव्य झांकी निकाली गई और भजन-कीर्तन पर लोग घूमते दिखाई दिए। शेखपुरा के मंदिरों में विवाह का भव्य आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालु जुटे।

धार्मिक न्यास समिति से संचालित मंदिर में आयोजन नहीं

शेखपुरा नगर के धार्मिक न्यास द्वारा संचालित ठाकुरबाड़ी में राम विवाह का आयोजन नहीं हुआ। राम विवाह के आयोजन नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। यह ठाकुरबाड़ी राज्य सरकार के धार्मिक न्यास संगठन द्वारा संचालित है। यहां कमेटी का गठन है परंतु धार्मिक आयोजन नहीं होते हैं। विश्व हिंदू परिषद के उपेंद्र प्रेमी ने इस पर नाराजगी जाहिर की है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From