• Tuesday, 10 February 2026
घर से भागी लड़की ने बालिका सुधार गृह में कर ली आत्महत्या, अधिकारियों पर FIR

घर से भागी लड़की ने बालिका सुधार गृह में कर ली आत्महत्या, अधिकारियों पर FIR

Vikas

बरबीघा (शेखपुरा)

शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के नगर परिषद के माउर गांव निवासी एक बालिका का की मौत आत्महत्या करने की वजह से हो गई। शुक्रवार को बालिका ने बेगूसराय के रतनपुर में संचालित बालिका सुधार गृह में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बालिका के आत्महत्या किये जाने के बाद उसके शरीर को उतारने के लिए मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई और दरवाजे को तोड़कर उसे निकाला गया।

बालिका अपने घर से भाग गई थी । बाद में वह पिता के पास जाना नहीं चाहती थी। जिसके बाद उसे बालिका सुधार गृह में रखा गया था। बालिका सुधार गृह में रहने के दौरान वह अपनी बहन के यहां जाने के लिए सभी प्रक्रिया पूरी की थी परंतु अधिकारियों की लापरवाही और प्रताड़ना की वजह से उसे वहां से नहीं छोड़ा गया।

DSKSITI - Large

इसी को लेकर परिवार वालों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। बालिका के पिता के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में सीडब्ल्यूसी शेखपुरा शशिबाला एवं सुधार गृह के अधीक्षक अनुजा को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

इस संबंध में मिली सूचना में बताया गया है कि लड़की के पिता का आरोप है कि सारी कागजी कार्रवाई करने के बाद भी लड़की को अपनी बड़ी बहन के यहां जाने नहीं दिया गया। अधिकारियों के द्वारा अड़ंगा लगाया गया और फिर लड़की की मौत हो गयी। इसी को लेकर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उधर बेगूसराय के डीएम ने इस पूरे मामले की जांच को लेकर सख्त आदेश दिए हैं।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From