• Tuesday, 10 February 2026
किसानों को मिलेगा प्रत्येक महीना 3000 पेंशन राशि, हो रहा है रजिस्ट्रेशन

किसानों को मिलेगा प्रत्येक महीना 3000 पेंशन राशि, हो रहा है रजिस्ट्रेशन

Vikas

बरबीघा

शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड के तेउस पंचायत के काशीबीघा स्थित पंचायत सरकार भवन में प्रधानमंत्री मानधन योजना के तहत किसानों का रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है इस शिविर में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित हुए। रजिस्ट्रेशन के बारे में किसान सलाहकार दीपक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत किसानों को 18 वर्ष से 40 वर्ष की उम्र में रजिस्ट्रेशन करवाना है और कुछ राशि किसान को देना है और कुछ राशि सरकार के द्वारा जमा की जाएगी।

इसके बाद 60 वर्ष उम्र होने पर किसान को प्रत्येक महीना ₹3000 की पेंशन राशि दी जाएगी । इसके तहत 18 वर्ष के उम्र वाले को ₹55 प्रत्येक महीने देना है 40 वर्ष उम्र वाले को 200 देना है और फिर रिटायरमेंट होने पर ₹3000 को पेंशन मिलेगा ।

इस रजिस्ट्रेशन के लिए किसान को आधार कार्ड, बैंक पासबुक, नॉमिनी का नाम और उनका उम्र इत्यादि कागजात लेकर रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है । गांव अथवा नगर में सीएससी सेंटर पर जाकर कहीं भी इसका रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।


बड़ी संख्या में किसान रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। इस अवसर पर ग्रामीण मिंटू सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From