• Tuesday, 10 February 2026
Big News: अपाचे बाइक लूट कर भाग रहे लूटेरे को लोगों ने घेरा : जमकर गोलीबारी

Big News: अपाचे बाइक लूट कर भाग रहे लूटेरे को लोगों ने घेरा : जमकर गोलीबारी

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा में अपाचे बाइक लूटकर भाग रहे लुटेरों को लोगों ने घेरा और फिर जमकर गोलीबारी हुई। लोगों के सहयोग से दो लुटेरों को पकड़ लिया गया है। पकड़े गए लुटेरों के पास से हथियार बरामदगी की भी सूचना है। हालांकि इस सूचना की पुष्टि अभी पुलिस के द्वारा नहीं की जा रही है।

स्थानीय लोगों से मिली सूचना में बताया गया कि जगदमा स्थान के पास एक अपाचे बाइक पिस्तौल के दम पर लूट कर लुटेरे भाग रहे थे तभी जिसकी बाइक लूटी गई थी। उसके द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से लुटेरों को घेरने का प्रयास किया गया।

DSKSITI - Large

साथ ही साथ अपने करीबी लोगों को मोबाइल से लुटेरों को पकड़ने के लिए लोगों को लगाया गया। तभी घेराबंदी होते देख लुटेरों के द्वारा गोलीबारी की गई। बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से लुटेरों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए दो लुटेरों के पास से पिस्टल और गोली भी बरामद होने की सूचना है।

हालांकि इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक लूटने के क्रम में घटना और गोलीबारी की सूचना हुई है । पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं करेगी। इस मामले में बड़े उद्भेदन होने की संभावना है। अन्य अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From