• Tuesday, 10 February 2026
खोखला साबित हुआ प्रशासन का दावा। विष्णु धाम छठ घाट पर गंदगी का अंबार

खोखला साबित हुआ प्रशासन का दावा। विष्णु धाम छठ घाट पर गंदगी का अंबार

Vikas

बरबीघा

प्रशासनिक दावे खोखले साबित हो रहे हैं। शेखपुरा जिले की पहचान ऐतिहासिक धरोहर विष्णु धाम सामस के छठ घाट पर सफाई व्यवस्था शून्य देखने को मिल रहे हैं।

विष्णु धाम मंदिर के पास तालाब में गंदगी का अंबार लगा हुआ है और यहां अभी तक प्रशासन के द्वारा किसी तरह की साफ सफाई नहीं की गई है ।

इसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। बता दें कि जिला प्रशासन के द्वारा लगातार छठ घाटों की सफाई के निर्देश दिए जाते रहे और दावा भी किया गया कि सभी छठ घाट पर चाक-चौबंद सफाई व्यवस्था रहेगी परंतु ऐतिहासिक विष्णु धाम तलाव के छठ घाट पर गंदगी का अंबार देखा जा सकता है।

यहां देवोत्थान मेला का भी आयोजन होना है परंतु इस तरह के गंदगी को देखते हुए प्रशासन के लचर व्यवस्था को समझा जा सकता है। उधर गंदगी के अंबार को देखते हुए गांव वाले युवाओं से लोग यहां साफ-सफाई करने का आग्रह भी कर रहे हैं।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From