• Friday, 16 October 2026
दुर्गापूजा में सुरक्षा से समझौता नहीं, पंडालों में पहुंचे डीएम-एसपी

दुर्गापूजा में सुरक्षा से समझौता नहीं, पंडालों में पहुंचे डीएम-एसपी

Vikas

 दुर्गापूजा पंडालों में सुरक्षा की पड़ताल, डीएम-एसपी ने दिए जरूरी निर्देश 

बिजली, बैरिकेडिंग और भीड़ नियंत्रण पर जोर, शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन सतर्क 
 
शेखपुरा। 
 
दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए गुरुवार को जिलाधिकारी शेखर आनंद और पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने बरबीघा प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, बिजली व्यवस्था, बैरिकेडिंग और भीड़ नियंत्रण के इंतजामों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने पूजा समितियों को पंडालों में आने-जाने के रास्ते खुले और व्यवस्थित रखने तथा भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने बिजली के तारों और अन्य सुरक्षा प्रबंधों पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि पूजा के दौरान किसी अप्रिय घटना की आशंका न रहे।
 
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा और विधि-व्यवस्था से जुड़ी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। पूजा समितियों के सदस्यों और प्रतिनियुक्त कर्मियों के बीच समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया, जिससे भीड़ को नियंत्रित करने और जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई करने में परेशानी न हो।
DSKSITI - Large

जिलाधिकारी शेखर आनंद ने जिलेवासियों से आपसी सद्भाव बनाए रखते हुए दुर्गापूजा मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण आयोजन के लिए आम लोगों और पूजा समितियों का सहयोग जरूरी है।
 
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like