• Monday, 12 October 2026
सैलून में पहले बाल बनाने पर विवाद में कई राउंड गोलीबारी, दो जख्मी

सैलून में पहले बाल बनाने पर विवाद में कई राउंड गोलीबारी, दो जख्मी

Vikas

सैलून में पहले बाल बनाने पर विवाद में कई राउंड गोलीबारी, दो जख्मी 

शेखपुरा 

शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के ओनामा गांव में मामूली विवाद में जमकर गोलीबारी हुई । गोलीबारी में दो लोग जख्मी हुए। दोनों को पावापुरी मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 घायलों की पहचान 75 वर्षीय वीरेंद्र सिंह और 25 वर्षीय पिंकु कुमार के रूप में किया गया।

 इस संबंध में ग्रामीणों से मिली सूचना में बताया गया है कि गांव के सैलून में बाल बनाने को लेकर के रवि सिंह के भतीजा और मंटू सिंह के पुत्र कारू कुमार के बीच विवाद हो गया। कारू पहले दाढ़ी बना रहा था। इसी में दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के द्वारा गोलीबारी शुरू कर दी गई तो दूसरे पक्ष के लोग जुड़कर पत्थर चलाने लगे ।

इसी बीच एक ग्रामीण 75 वर्ष के वीरेंद्र सिंह के पैर में गोली लग गई, जबकि एक युवक पिंकु कुमार भी गोली लगने से घायल हुआ है।

 उधर, इस संबंध में थाना अध्यक्ष विवेक चौधरी ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गोली का खोखा बरामद किया गया है। एफएसएल टीम को बुलाकर पुलिस जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस छापेमारी कर रही है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From