• Sunday, 11 October 2026
बरबीघा में ठगों का आतंक, मजदूर की 6.50 लाख की जमा पूंजी पर सेंध, रिटायर्ड दारोगा से  की ठगी

बरबीघा में ठगों का आतंक, मजदूर की 6.50 लाख की जमा पूंजी पर सेंध, रिटायर्ड दारोगा से की ठगी

Vikas

बरबीघा में ठगों का आतंक, मजदूर की 6.50 लाख की जमा पूंजी पर सेंध, रिटायर्ड दारोगा से  की ठगी

 
 बरबीघा में बैंक और एटीएम पर ठगों का जाल, मजदूर और सेवानिवृत्त दारोगा बने शिकार 
 
 15 साल की जमा पूंजी गंवाई, पूर्व सब इंस्पेक्टर के खाते से भी निकले 40 हजार रुपये 
 
 शेखपुरा : 
 
बरबीघा  में बैंक और एटीएम के आसपास ठगी करने वाले गिरोह की सक्रियता से आम लोग परेशान हैं। ठगों ने दिल्ली में मेहनत-मजदूरी कर जमा पूंजी जुटाने वाले एक व्यक्ति और झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर को निशाना बनाया है। दोनों मामलों में पीड़ितों को लाखों रुपये की चपत लगी है।
 
 फॉर्म भरने के बहाने मजदूर से एक लाख की ठगी 
 
बरबीघा थाना क्षेत्र के शेरपर गांव निवासी विमल राम दिल्ली में करीब 15 वर्षों तक काम कर घर बनाने के लिए पैसे जमा कर रहे थे। उनके खाते में लगभग 6.50 लाख रुपये जमा थे। पीड़ित के अनुसार, बैंक में रुपये निकालने के दौरान दो युवकों ने फॉर्म भरने के बहाने उनसे संपर्क किया। युवकों ने कहा कि उन्हें दो लाख रुपये जमा करने हैं, लेकिन जमा नहीं हो रहे हैं। उन्होंने विमल राम को एक लाख रुपये देने और बदले में दो लाख रुपये रखने का झांसा दिया।
 
DSKSITI - Large

इसके बाद दोनों युवक उन्हें गंगटी मोड़ ले गए, जहां विमल राम से एक लाख रुपये लेकर कागज का पुलिंदा थमा दिया और फरार हो गए। बाद में खाते की जांच कराने पर पता चला कि विभिन्न जगहों से पहले ही करीब 5.50 लाख रुपये निकाले जा चुके थे। पीड़ित के अनुसार, उनके खाते से जुड़ा एटीएम कार्ड भी नहीं था।
 
 सेवानिवृत्त दारोगा के खाते से 40 हजार गायब 
 
बरबीघा के श्रीकृष्ण चौक स्थित एसबीआई एटीएम में झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर रामानंद सिंह ठगी के शिकार हो गए। शिवपुरी मोहल्ला निवासी रामानंद सिंह का एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। बाहर खड़े एक युवक ने एटीएम पर लिखे हेल्पलाइन नंबर पर फोन करने की सलाह दी। इसके बाद उन्हें बैंक के पास बुलाया गया। इसी दौरान उनके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने बाद में अपना कार्ड ब्लॉक कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
 
रिर्पोट - दीपक कुमार 
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From