• Sunday, 04 October 2026
बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए हवा में दागीं दो चक्र गोलियां, इलाज जारी

बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए हवा में दागीं दो चक्र गोलियां, इलाज जारी

Vikas

सीएसपी संचालक को घायल कर 1.62 लाख रुपए की लूट

 

बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए हवा में दागीं दो चक्र गोलियां, इलाज जारी

शेखपुरा। 

शनिवार की देर शाम नगर थाना क्षेत्र के पचना बाजार में उस समय सनसनी मच गई जब बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक सीएसपी संचालक को घायल कर एक लाख 62 हजार रुपए लूट लिए। घटना के दौरान बदमाशों ने बाजार में दहशत फैलाने के उद्देश्य से दो चक्र गोलियां हवा में दागीं, जिससे पचना बाजार सहित आसपास के इलाके में भय और दहशत का माहौल कायम हो गया।

घटना के बाद खून से लथपथ सीएसपी संचालक को आसपास के ग्रामीणों ने उठाकर आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया और घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नगर थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल सदर अस्पताल पहुंचा और घायल का बयान दर्ज किया।

घायल सीएसपी संचालक की पहचान पचना गांव निवासी 56 वर्षीय बृजनन्दन प्रसाद मालाकार के रूप में हुई है। घायल ने बताया कि शाम 7 बजे वे अपना सीएसपी केंद्र बंद कर पैदल ही घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हाई स्कूल के समीप तीन युवक खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहे थे। पास पहुंचने पर उन लोगों ने रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। जब उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने पिस्टल के बट से सिर पर प्रहार कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया और रुपयों से भरा बैग छीनकर पास खड़ी बाइक पर सवार होकर सिरारी की ओर भाग निकले। भागते समय बदमाशों ने दो चक्र गोलियां भी चलाईं।

पीड़ित ने बताया कि उनका सीएसपी केंद्र केनरा बैंक से जुड़ा है। शनिवार को ही वे केनरा बैंक, बाईपास रोड शेखपुरा से रुपये निकालकर पचना लौटे थे। फिलहाल घायल सीएसपी संचालक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

DSKSITI - Large

इस संबंध में नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like