अवैध डीजे पर पुलिस का शिकंजा, शेखपुरा और बरबीघा में छापेमारी
अवैध डीजे पर पुलिस का शिकंजा, शेखपुरा और बरबीघा में छापेमारी
दो ट्राली और तीन डीजे मशीन जब्त, बरबीघा में भी हुई कार्रवाई; नियम तोड़ने वालों पर जारी रहेगी सख्ती
शेखपुरा
जिले में प्रतिबंध के बावजूद डीजे बजाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। शेखपुरा नगर और बरबीघा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर डीजे मशीन और ट्राली जब्त की है। पुलिस की इस कार्रवाई से डीजे संचालकों में हड़कंप मचा है। पुलिस अधिक्षक हिमांशु ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।
शेखपुरा आदर्श थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो ट्राली और तीन डीजे मशीन जब्त की हैं। आदर्श थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतिबंध के बावजूद जुलूस और अन्य आयोजनों में डीजे का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे आम लोगों की सुरक्षा को खतरा पैदा होता है। इसी को देखते हुए पुलिस ने जब्ती की कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से डीजे बजाने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
उधर, बरबीघा थाना क्षेत्र में भी दुर्गापूजा के दौरान नियमों का उल्लंघन रोकने के लिए पुलिस ने डीजे संचालकों पर शिकंजा कसा है। थानाध्यक्ष गौरव कुमार के अनुसार, अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर डीजे जब्त किए गए। इनमें पिंजरी से दो, छोटी इस्माइलपुर से एक और सर्वा से छह डीजे शामिल हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि पर्व-त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और नियमों का पालन कराने के लिए यह कार्रवाई की गई है।
डीजे की तेज आवाज से सेहत और सुरक्षा को खतरा
डीजे की अत्यधिक तेज आवाज केवल ध्वनि प्रदूषण ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक है। तेज ध्वनि से सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। इसके कारण सिरदर्द, तनाव, बेचैनी और नींद में बाधा जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और बुजुर्गों के लिए अत्यधिक शोर विशेष रूप से परेशानी बढ़ा सकता है। तेज आवाज से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों को भी दिक्कत हो सकती है। कई बार लोगों की मौत भी हो चुकी है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!