• Thursday, 12 February 2026
बकरीद पर प्रशासन अलर्ट। गौ हत्या की अफवाह फैलाई तो खैर नहीं, होगी सख्त कार्यवाई

बकरीद पर प्रशासन अलर्ट। गौ हत्या की अफवाह फैलाई तो खैर नहीं, होगी सख्त कार्यवाई

Vikas

शेखपुरा।

शेखपुरा डीएम योगेन्द्र सिंह ने 22 अथवा 23 अगस्त को संभावित बकरीद को लेकर सख्त निर्देश जारी किए है।डीएम ने गौ हत्या की अफवाह पर नजर रखने की सभी को निर्देश दिया है। जिला अधिकारी के द्वारा दिए गए निर्देश में कहा गया है कि बकरीद को लेकर नमाज स्थल पर विशेष सुरक्षा की व्यवस्था दी जाए तथा नमाज के बाद होने वाली कुर्बानी पर भी नजर रखी जाए।

साथ ही साथ बकरीद पर गौ हत्या की अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जाए और सख्त कार्रवाई की जाए। निर्देश में कहा गया है कि शांति समिति की बैठक 20 अगस्त को कर लोगों को कानून की जानकारी दी जाए ताकि लोगों को अफवाह फैलाने से रोका जा सके।

बकरीद को लेकर जिला अधिकारी के द्वारा अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है और मस्जिद स्थल से लेकर विभिन्न जगहों पर अधिकारियों की तैनाती का निर्देश दे दिया गया है ।

साथ ही साथ 22-23 अगस्त को होने वाले बकरीद पर सिविल सर्जन को खास निर्देश देते हुए कहा गया है कि अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी चौबीसों घंटे तैयार रहें एवं एंबुलेंस को रेडी रखा जाए। इसी तरह अग्निशामक दस्ते को भी तैयार रहने की के निर्देश दिए गए हैं।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From