• Friday, 13 February 2026
रफ्तार का कहर, दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, रोड जाम

रफ्तार का कहर, दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, रोड जाम

Vikas

रफ्तार का कहर, दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, रोड जाम

 

बरबीघा, शेखपुरा

 

बरबीघा बिहार शरीफ रोड में मिशन ओपी के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत हो गई। 

 

 

इस घटना में बुल्लाचक निवासी 40 वर्षीय प्रमोद यादव की मौत हो गई। दूसरे बाइक सवार बलवापार निवासी जितेंद्र कुमार के रूप में की गई। वह बाइक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। घटना से गुस्साए लोगों ने मिशन ओपी के पास रोड जाम कर दिया । टायर जलाकर आगजनी भी की।

 

DSKSITI - Large

 जानकारी देते हुए मोहल्ला निवासी विलास यादव ने बताया कि प्रमोद यादव अपने घर बुल्लाचक से नसीबचक मोहल्ला जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक से सामने से टक्कर हो गई।

 

 जोरदार टक्कर में प्रमोद यादव जख्मी हो गया। आनन-फानन में रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां से पावापुरी मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया । रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। उधर, इस मामले में देर शाम तक रोड जाम रहा। स्थानीय थाना प्रभारी ने निक्की रानी ने बताया कि लोगों को समझा कर रोड जाम खत्म कराने का प्रयास किया जा रहा है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like