कुएं में 29 वर्षीय युवक की मिली लाश, परिवार में मचा कोहराम
कुएं में 29 वर्षीय युवक की मिली लाश, परिवार में मचा कोहराम
बरबीघा:
Barbigha थाना क्षेत्र के फेदालीबीघा गांव में एक दर्दनाक हादसे में 29 वर्षीय युवक सोहित कुमार की कुएं में गिरने से मौत हो गई। हालांकि कुछ लोग इसे संदिग्ध मान रहे।
घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह उस समय मिली, जब ग्रामीणों ने गांव से कुछ दूरी पर स्थित कुएं में युवक का शव देखा।
परिजनों के अनुसार, सोहित कुमार गुरुवार रात घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका। सुबह ग्रामीणों की नजर कुएं में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया।
कुआं के बाहर युवक का चप्पल मिलना, संदिग्ध बना रहा।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि करीब 20 फीट गहरे सूखे कुएं में गिरने से युवक की मौत हुई है। शरीर पर चोट के निशान मिलने की बात कही गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए Sheikhpura भेज दिया गया है।
घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!