VIP School : वार्षिकोत्सव में दिखा भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का जीवंत चित्रण
VIP School : वार्षिकोत्सव में दिखा भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का जीवंत चित्रण
बरबीघा
सोमवार को बरबीघा के विकास इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में अवर पुलिस अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार तथा मुंगेर के पूर्व सिविल सर्जन डॉ. के. पुरुषोत्तम, शेखपुरा के पूर्व सिविल सर्जन डॉ. मृगेंद्र सिंह के साथ-साथ नवीन कुमार, प्रिंस पीजे, विनोद कुमार और सुधांशु शेखर आदि ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों का स्वागत स्कूल के निदेशक विपिन कुमार ने स्मृति-चिन्ह और अंगवस्त्र देकर किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन स्कूल की छात्राओं ने किया। वार्षिकोत्सव के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विभिन्न गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम का थीम ‘आरोहण’ रखा गया, जिसमें भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में 1857 के सिपाही विद्रोह से स्वतंत्रता आंदोलन की शुरुआत को दर्शाते हुए झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के संघर्ष को दिखाया गया। साथ ही महात्मा गांधी के अहिंसात्मक आंदोलन और भगत सिंह के बलिदान को भी मंच पर प्रस्तुत किया गया।

स्वतंत्रता आंदोलन के मंचन में विद्यार्थियों ने अपने शानदार अभिनय से सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर प्राचार्य रंजीत कुमार, शिक्षक दीपक कुमार, राजाराम तथा शिक्षिका इसिका कुमारी आदि की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम का संचालन छात्रा खुशी और सुहानी ने किया।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!