• Sunday, 05 April 2026
गंगा स्नान के लिए जा रहा वाहन पलटा, डेढ़ दर्जन जख्मी

गंगा स्नान के लिए जा रहा वाहन पलटा, डेढ़ दर्जन जख्मी

Vikas

गंगा स्नान के लिए जा रहा वाहन पलटा, डेढ़ दर्जन जख्मी 

 

शेखपुरा 

 

शेखपुरा जिले के घाट कुसुंबा प्रखंड में हुए एक दर्दनाक हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। वाहन पलटने से यह घटना हुई। रविवार की सुबह में यह हादसा हुआ। इस हादसे में लोग गंगा स्नान के लिए जा रहे थे । श्राद्ध क्रम के बाद गंगा स्नान करने की परंपरा बढ़ी है। 

 

इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि प्रखंड के बाऊघाट गांव में अनिल साव के मां के श्राद्ध का काम खत्म होने के बाद लोग दो गाड़ी पर सवार होकर लखीसराय के बड़हिया में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे ।

 

एक पिकअप गाड़ी पर 30 लोग सवार थे। तभी संतुलन बिगड़ने के बाद गाड़ी सड़क के नीचे पलट गया। जिसमें सवार डेढ़ दर्जन लोग जख्मी हो गए । प्राथमिक उपचार के लिए सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर स्थिति में देखते हुए आधा दर्जन से अधिक लोगों को शेखपुरा सदर अस्पताल भेजा गया। जहां सभी की चिकित्सा की जा रही है। चिकित्सकों ने बताया कि दो-तीन लोगों को गंभीर स्थिति देखते हुए पावापुरी मेडिकल हॉस्पिटल पेपर किया जाएगा।

DSKSITI - Large

 

घायलों में सुनील साव, मुन्ना साव, नगीना साव, फूलो देवी, पूनम कुमारी 

फुला देवी, अनिल साव, राधा कुमारी, कदमा देवी, राममूर्ति साव और उसकी पत्नी, कदमा देवी, अर्जुन साव की पत्नी, सुनीता कुमारी, विक्रम साव, सुनील साव का भतीजा, भवाणी देवी इत्यादि का नाम शामिल है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like