• Friday, 17 April 2026
साइबर अपराधी ने पीडीएफ भेज कर मोबाइल किया है हैक

साइबर अपराधी ने पीडीएफ भेज कर मोबाइल किया है हैक

Vikas

साइबर अपराधी ने पीडीएफ भेज कर मोबाइल किया है हैक

शेखपुरा

जिले के बरबीघा में साइबर अपराधियों के द्वारा मोबाइल हैक करने का कई मामले सामने आए हैं जिसमें मोबाइल हैक करने के बाद व्हाट्सएप से पैसा मांगा जा रहा है। 

एक मामले में बरबीघा बाजार के गंजपर निवासी गल्ला व्यापारी रवि कुमार का मोबाइल साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया।

रवि कुमार के अनुसार परिवहन विभाग का एक चालान का पीडीएफ आया। उसको छूने के बाद उनका मोबाइल हैक हो गया और व्हाट्सएप हैक करके लोगों से पैसे की मांग की गई ।

सबसे पहले उनके अपने बैंक खाता से 41000 मोबाइल हैक करने वालों ने निकाल लिया। उसके बाद कई लोगों को व्हाट्सएप से संदेश भेज कर पैसे की मांग की।

 कई लोग इसके चक्कर में फंस भी गए, उधर, इस मामले में एक 1930 पर शिकायत कराई गई है। 

 

DSKSITI - Large

वही एक दूसरा मामला बरबीघा के विकास इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर विपिन कुमार के साथ भी सामने आया। उनका भी मोबाइल हैक कर लिया गया और व्हाट्सएप को हैक करके सभी लोगों से पैसे की मांग की गई। कई लोग इसके शिकार भी हो गए। 

विपिन कुमार ने बताया कि उनका मोबाइल कैसे हैक हुआ , उनको कुछ पता नहीं है । उन्होंने किसी अनजान लिंक पर क्लिक भी नहीं किया है। 

उन्होंने बताया कि 1930 नंबर पर शिकायत दर्ज करने को लेकर एक घंटा उनके द्वारा कॉल किया गया परंतु मोबाइल नंबर नहीं लगा। जिसकी वजह से काफी परेशानी हुई। बाद में वह शेखपुरा साइबर थाना में जाकर आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like