• Sunday, 18 October 2026
84 पूजा पंडालों का निरीक्षण, चार संवेदनशील घोषित; सुरक्षा पर विशेष निगरानी

84 पूजा पंडालों का निरीक्षण, चार संवेदनशील घोषित; सुरक्षा पर विशेष निगरानी

Vikas

84 पूजा पंडालों का निरीक्षण, चार संवेदनशील घोषित; सुरक्षा पर विशेष निगरानी

शेखपुरा। 

दुर्गा पूजा और दशहरा मेले के दौरान आग लगने और बिजली के शॉर्ट सर्किट की आशंका को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। जिले में कुल 84 पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया है। इनमें आकार और संभावित जोखिम को देखते हुए चार पंडालों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

शुक्रवार को जिला अग्निशमन पदाधिकारी ममता कुमारी के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग की टीम ने शेखपुरा और बरबीघा शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। संवेदनशील पंडालों में इंदाय स्थित पूजा पंडाल, पटेल दुर्गा पूजा समिति चांदनी चौक, व्यापार मंडल बरबीघा और खांडपर का पंडाल शामिल हैं। ये पंडाल आकार में बड़े होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से अधिक सतर्कता की मांग करते हैं।

निरीक्षण दल में अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी सुधीर कुमार सिंह, सब ऑफिसर सौरव कुमार, राजेश कुमार और अनिल कुमार सहित अन्य कर्मी शामिल थे। टीम ने पंडालों में लगे बिजली के तारों और अन्य विद्युत उपकरणों की जांच की। साथ ही आयोजकों को आग से बचाव के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सब ऑफिसर सौरव कुमार ने बताया कि सभी पूजा समितियों को शनिवार तक बालू और पानी से भरी बाल्टियां, अग्निशमन यंत्र तथा फायर इंसुलेशन बल्ब की व्यवस्था करने को कहा गया है। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य किया गया है।

DSKSITI - Large

अग्निशमन विभाग का उद्देश्य पूजा के दौरान आगजनी और शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाओं को रोकना है। विभाग ने आयोजकों से सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही नहीं बरतने और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like