राजस्व कर्मी राजदेव यादव के निधन पर समाहरणालय में पसरा शोक
राजस्व कर्मी राजदेव यादव के निधन पर समाहरणालय में पसरा शोक
शेखपुरा, 29 सितंबर।
राजस्व शाखा में संविदा पर कार्यरत चतुर्थ वर्गीय कर्मी राजदेव यादव के आकस्मिक निधन से समाहरणालय कर्मियों में शोक की लहर है। मंगलवार को समाहरणालय परिसर में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अगुवाई में शोकसभा आयोजित कर दिवंगत कर्मी को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान अधिकारियों और कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
.jpeg)
शोकसभा को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने राजदेव यादव को समयबद्ध और कर्तव्यनिष्ठ कर्मी बताया। उन्होंने कहा कि यादव नियमित रूप से समय पर कार्यालय पहुंचते थे और सौंपे गए दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते थे। वे पिछले करीब छह वर्षों से जिले में अपनी सेवा दे रहे थे।
डीएम ने उनके आकस्मिक निधन को कार्यालय परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। श्रद्धांजलि सभा के दौरान माहौल गमगीन रहा।
शोकसभा में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, वरीय उप समाहर्ताओं समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी और समाहरणालय के कर्मी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत राजदेव यादव की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!