नाम बदलने को लेकर भाजपा और लोजपा भीड़े, आतंकवादी कहे जाने पर भड़के लोजपा नेता
नाम बदलने को लेकर भाजपा और लोजपा भीड़े, आतंकवादी कहे जाने पर भड़के लोजपा नेता
शेखपुरा:
तिरमोहानी चौक के नाम बदलने का विवाद गहरा गया है। इसमें भारतीय जनता पार्टी के नेता ने जहां मुखर विरोध किया वहीं अब लोग जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिलाध्यक्ष में भी खुलकर विरोध कर दिया और इसके बाद लोजपा रामविलास और भाजपा दोनों आमने-सामने है।

किसको लेकर सबसे पहले भाजपा के पूर्व व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहुल अकेला ने चौक का नाम बदलकर संकल्प सेवा चौक करने का विरोध किया था। वहीं इसको लेकर लोजपा आर के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली भी मुखर विरोध किया और कहा कि छोटे से जगह में नाम बदलने की जरूरत नहीं थी। वहीं इमाम गजाली के इस विरोध के बाद इंटरनेट मीडिया पर भी तकरार बढ़ गया। इमाम गजाली ने बताया कि बीजेपी की जिलाध्यक्ष रेशमा भारती के पति मनोज तूफानी ने इंटरनेट मीडिया पर उनको आतंकवादी कहा है इसको लेकर वे प्राथमिकी कराएंगे ।
यह मानहानि का बड़ा मामला है। उधर, लोजपा के जिला अध्यक्ष को आतंकवादी कहे जाने पर लोजपा के कई नेताओं ने खुलकर विरोध शुरू कर दिया है। पूर्व जिलाध्यक्ष शेखर पासवान सहित कई नेताओं ने इसका विरोध किया है और बीजेपी और लोजपा आमने-सामने आ गई है। वहीं रेशमा भारती ने कहा कि चौक के नामकरण का विरोध अनुचित है। यह देश भर में नाम रखा गया है। इसका विरोध करने वाले बीजेपी नेता राहुल अकेला को पार्टी से निकाला जाएगा।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!