महिलाओं से छेड़छाड़ का विरोध करने पर जदयू दलित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला
महिलाओं से छेड़छाड़ का विरोध करने पर जदयू दलित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला
पुलिस के सामने मारपीट करने का आरोप, गंभीर रूप से घायल अशर्फी मांझी अस्पताल में भर्ती
शेखपुरा। केवटी थाना क्षेत्र के गंगटी गांव में गणेश पूजा के दौरान आयोजित जागरण कार्यक्रम में महिलाओं से कथित छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने पुलिस की मौजूदगी में ही जदयू दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अशर्फी मांझी समेत कई लोगों के साथ मारपीट की। घटना में अशर्फी मांझी, बबलू दास सहित करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल अशर्फी मांझी सहित अन्य को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अशर्फी ने बताया कि वे लोग 12 साल से गणेश पूजा कर रहे। गंगटी गांव में गणेश पूजा के अवसर पर जागरण कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। इसका अशर्फी मांझी समेत अन्य लोगों ने विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर बौधू यादव सहित अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
घटना के की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस के सामने भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। मारपीट में करीब छह लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आवेदन मिलने के बाद आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!