हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शेखपुरा से अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरफ्तार, MDH मसाले की फ्रेंचाइज़ी के नाम पर की थी ठगी
हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शेखपुरा से अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरफ्तार, MDH मसाले की फ्रेंचाइज़ी के नाम पर की थी ठगी
शेखपुरा / यमुनानगर:
हरियाणा के यमुनानगर जिले की पुलिस ने स्थानीय मटोखर टीओपी पुलिस के सहयोग से एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शेखपुरा जिले से अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह के एक और शातिर आरोपी को धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपी सदर प्रखंड के पैन गांव निवासी मन्नू शेखर सिंह का पुत्र अभिजीत कुमार बताया जा रहा है।
यह छापामारी हरियाणा के यमुनानगर साइबर थाने के पुलिस सब-इंस्पेक्टर विशाल कुमार और मटोखर टीओपी प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में संयुक्त रूप से की गई।
फर्जी हेल्पलाइन और फ्रेंचाइज़ी का झांसा
हरियाणा पुलिस के अधिकारी विशाल कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यमुनानगर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय व्यवसायी से एमडीएच (MDH) मसाले की फ्रेंचाइज़ी दिलाने के नाम पर ऑनलाइन 5 लाख 14 हजार रुपए की ठगी की गई थी। पीड़ित व्यवसायी की शिकायत पर यमुनानगर साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस के अनुसार, इस हाई-प्रोफाइल ठगी गिरोह में शामिल मुख्य आरोपी कुंदन कुमार समेत दो लोगों को पहले ही बीते अप्रैल माह में नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के हुसैना गांव से गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ में यह बात सामने आई कि गिरफ्तार आरोपी अभिजीत कुमार भी इसी गिरोह का हिस्सा था। यह गिरोह फर्जी हेल्पलाइन नंबर चलाकर उपभोक्ताओं और व्यापारियों को अपने जाल में फंसाता था और मोटी रकम ठगता था।
कार्रवाई के बाद मटोखर टीओपी पुलिस की मदद से हरियाणा पुलिस गिरफ्तार साइबर फ्रॉड को अपने साथ ट्रांजिट रिमांड पर हरियाणा ले गई है। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य संपर्कों और बैंक खातों की भी बारीकी से जांच कर रही है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!