• Tuesday, 10 February 2026
GOOD NEWS:  सांस लेने में हो दिक्कत तो भाप का करिए प्रयोग 

GOOD NEWS: सांस लेने में हो दिक्कत तो भाप का करिए प्रयोग 

Vikas
न्यूज डेस्क 

कोविड-19 के इस महामारी के बीच जानकार और विशेषज्ञ लोग लोगों को सावधान और सर्तक करते हुए कई तरह की जानकारियां भी शेयर कर रहे हैं। इसी बीच गरम पानी का भाप सेवन करने के लिए भी कई लोगों के द्वारा बताया जा रहा है। इसे बंद नाक और सांस लेने में परेशानी होने पर काफी कारगर माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट में भी इसको लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।जबकि शेखपुरा जिले के चिकित्सक डॉ शरद चंद्र ने भी लोगों से भाप का प्रयोग करने की अपील की है। बताया कि गर्म पानी का भाप लेना काफी उपयोगी होता है।

इन चीजों का प्रयोग नहीं करिए 

विशेषज्ञों की मानें तो ठंडी चीजें का प्रयोग इस समय नहीं करना चाहिए।कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम, फ्रिज का ठंडा पानी, खट्टा अचार, इमली  खाने को वर्जित कहा गया है। साथ ही साथ गरिष्ठ भोजन भी नहीं करना चाहिए जिसको पचने में दिक्कत हो। 
DSKSITI - Large

साथ ही मानसिक तनाव से दूर रहने की सलाह भी विशेषज्ञों के द्वारा दी जा रही है। अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल के पंचकर्म विशेषज्ञ रोजाना 2 से 5 मिनट तक भाप लेने की सलाह दे रहे हैं जो काफी उपयोगी है।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From