पटना का बंटी बबली साल बहनोई गिरफ्तार- बैंक में करते थे ठगी
पटना का बंटी बबली साल बहनोई गिरफ्तार- बैंक में करते थे ठगी
शेखपुरा
शेखपुरा पुलिस ने पटना के बंटी बबली गिरोह का पर्दाफाश किया है। अंतर जिला इस गिरोह में साला बहनोई मिलकर बैंकों में पैसा निकालने के बाद लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। खुदरा पैसा के नाम पर लोगों को ठग लेते थे । शेखपुरा जिला में लगातार इस तरह की घटना घट रही थी। इसके बाद टाउन थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने इस मामले में पहला किया और पूरे गिरोह को पटना जिला के बख्तियारपुर से पकड़ लिया।
जिसमें साल बहनोई बंटी बबली के रूप में सामने आया है। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पटना जिला के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के नया टोला संगत पर निवासी मनोज कुमार उर्फ मनोज पांडे और रवि मिश्रा दोनों आपस में साला बहनोई है और दोनों बैंक में जाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे ।
शेखपुरा के पचना के केनरा बैंक में उच्च विद्यालय के कर्मी जब सरकारी पैसा जमा करने आए तो उनसे 26000 के बदले खुदरा करने के लिए नोट दिया जो मात्र 7000 था और ₹19000 लेकर यह चंपत हो गए ।
इसी तरह से बरबीघा में दो घटनाओं को इसके द्वारा अंजाम दिया गया है। जिसकी पहचान बरबीघा में पीड़ितों ने किया है । बरबीघा पंजाब नेशनल बैंक से शेरपर मोहल्ला निवासी रूदल राम से ₹100000 की ठगी कर लिया जबकि तेतारपुर निवासी एक व्यक्ति से ₹30000 की ठगी कर लिया। उन्होंने बताया कि इस बंटी बबली गिरोह के द्वारा मुजफ्फरपुर में भी इसी तरह का कांड किया गया है जबकि बख्तियारपुर और पटना जिला के बेलछी में भी इस तरह के कांड इसमें दर्ज है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!