• Tuesday, 10 February 2026
STUDENTS NEWS: ABVP ने सौंपा ज्ञापन, STUDENTS का हित नहीं हुआ तो आंदोलन

STUDENTS NEWS: ABVP ने सौंपा ज्ञापन, STUDENTS का हित नहीं हुआ तो आंदोलन

Vikas

STUDENTS NEWS: ABVP ने विद्यार्थी की समस्याओं  पर सौंपा ज्ञापन

शेखपुरा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और रामाधीन महाविद्यालय छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने महाविद्यालय में शैक्षणिक समस्याओं को लेकर छात्र संघ उपाध्यक्ष आकाश कश्यप के नेतृत्व में रामाधीन महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ दिवाकर कुमार को ज्ञापन सौंपा जिसमें निम्नलिखित मुद्दे शामिल थे।
रामाधीन महाविद्यालय में जल्द से जल्द स्नातकोत्तर एवं कॉमर्स की पढ़ाई प्रारंभ की जाए। रामाधीन महाविद्यालय में जर्जर हो चुके छात्रावास की मरम्मत कराई जाए। महाविद्यालय में शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों के खाली पड़े पदों को भरा जाए। महाविद्यालय के प्रांगण में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए। वहीं स्नातक सत्र 2018-21,19-22 एवं 20-23 के विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जल्द से जल्द जारी की जाए ताकि समय पर उनका सत्र पूरा हो।
 साथ ही सत्र 2018-21 के ऐसे विद्यार्थी जो प्रथम वर्ष में उत्तीर्ण नहीं हुए थे लेकिन बाद में परीक्षा देने के बाद पास हो गए हैं। उन्हें तृतीय वर्ष में नामांकन लेने की सुविधा प्रदान की जाए एवं इस वर्ष स्नातक सत्र 2021-24 में नामांकन लेने से वंचित रह गए विद्यार्थियों के लिए फिर से ऑनलाइन पोर्टल को खोला जाए। ताकि उनके जीवन का बहुमूल्य 1 वर्ष बर्बाद ना हो।
DSKSITI - Large

वहीं उपाध्यक्ष आकाश कश्यप ने बताया कि अगर जल्द से जल्द इन सभी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो फिर आंदोलन का मार्ग अपनाया जाएगा और विश्वविद्यालय में जाकर आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर नगर सह मंत्री आनंद कुमार, सचिन राज एवं राहुल राज उपस्थित थे।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From