• Tuesday, 10 February 2026
बजरंग दल का नेमप्लेट लगे लग्जरी होंडा सिटी कार से विदेशी शराब की तस्करी

बजरंग दल का नेमप्लेट लगे लग्जरी होंडा सिटी कार से विदेशी शराब की तस्करी

Vikas

बजरंग दल का नेमप्लेट लगे लग्जरी होंडा सिटी कार से विदेशी शराब की तस्करी

 

शेखपुरा

 

शेखपुरा जिले के चेवाड़ा पुलिस में एक लावारिस होंडा सिटी लग्जरी कार से 631 बोतलों में बंद 250 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया। इस कार के नेम प्लेट में बजरंग दल लिखा हुआ है।

यह बरामदगी थाना क्षेत्र के चिंतामन चक गांव के मोड़ के पास से बरामद की है। पुलिस ने लग्जरी कार की तलाशी के दौरान यह विदेशी शराब को बरामद किया। यह बरामदगी सोमवार की दोपहर की है।

 

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष ने बताया कि नेशनल हाईवे 333 ए पर लावारिस अवस्था में एक लग्जरी होंडा सिटी कार खड़ी थी। सड़क पर कार खड़ी होने की सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुंची और उसकी तलाशी ली तो उसमें विदेशी शराब बरामद किया गया।

DSKSITI - Large

 

ब्लू गोल्ड ब्रांड के विदेशी शराब बरामद की गई है 35 बोतल 750ml की है. जबकि 596 बोतल 375ml की विदेशी शराब की है

बजरंग दल का लगा हुआ है नेम प्लेट 

जिस कार से विदेशी शराब बरामद हुई है उसमें नेम प्लेट बजरंग दल का लगा हुआ है। पश्चिम बंगाल के नंबर कि यह हौंडा सिटी कार है। पुलिस के द्वारा विदेशी शराब के तस्कर की तलाश शुरू की गई है । अभी तक यह अज्ञात का मामला है। बता दें कि कुछ साल पहले भी बरबीघा के एक शराब तस्कर के द्वारा अपने कार में बजरंग दल का नाम लिखकर विदेशी शराब की तस्करी की जाती थी । जिसे पुलिस ने पकड़ा और कोर्ट से उसको सजा भी कराई गई।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From