• Wednesday, 11 March 2026
शेखपुरा नगर परिषद ने 1.87 करोड़ में बस स्टैंड, टेंपो स्टैंड की बंदोबस्ती की, स्विमिंग पूल का उद्घाटन हुआ

शेखपुरा नगर परिषद ने 1.87 करोड़ में बस स्टैंड, टेंपो स्टैंड की बंदोबस्ती की, स्विमिंग पूल का उद्घाटन हुआ

Vikas
शेखपुरा नगर परिषद ने 1.87 करोड़ में बस स्टैंड, टेंपो स्टैंड की बंदोबस्ती की, स्विमिंग पूल का उद्घाटन हुआ 
 
शेखपुरा:
 
नगर परिषद शेखपुरा ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए बस स्टैंड, टेंपो स्टैंड तथा सब्जी-हाट बाजार की बंदोबस्ती शनिवार को खुली बोली के माध्यम से की। यह प्रक्रिया नगर परिषद कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें मुख्य वार्ड पार्षद रश्मि कुमारी, उपमुख्य पार्षद सोनी देवी और कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार उपस्थित रहे।
कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार ने बताया कि नगर परिषद के कुल 14 सैरातों की बंदोबस्ती के लिए बोली लगाई जानी थी, लेकिन शनिवार को केवल तीन सैरातों की ही बंदोबस्ती हो सकी। ई-रिक्शा एवं टेंपो स्टैंड की बंदोबस्ती सबसे अधिक 99 लाख 21 हजार 500 रुपये में अनुज कुमार के नाम हुई। वहीं बस स्टैंड की बंदोबस्ती 63 लाख 8 हजार रुपये में कुनाल कुमार के नाम और सब्जी-हाट बाजार की बंदोबस्ती 25 लाख रुपये में विनोद कुमार शर्मा के नाम पर हुई। इन तीनों सैरातों से नगर परिषद को कुल 1 करोड़ 87 लाख 29 हजार 500 रुपये की आय होगी।
अनुमंडल कार्यालय के सामने स्थित ऑटो स्टैंड, कई सार्वजनिक शौचालय, सम्राट अशोक भवन समेत 11 सैरातों की बंदोबस्ती के लिए कोई बोलीदाता नहीं पहुंचा, जिसके कारण इनके लिए जल्द ही नई तिथि घोषित की जाएगी।
 
DSKSITI - Large

इधर, नगर परिषद क्षेत्र के दल्लू चौक पर शनिवार को मुख्य वार्ड पार्षद रश्मि कुमारी ने किया। व्यापार मंडल गोदाम के पीछे व्यायामशाला के साथ इस स्विमिंग पूल का निर्माण वर्ष 2003 में हुआ था और समय-समय पर इसका जीर्णोद्धार किया जाता रहा है। हाल ही में हुए जीर्णोद्धार के बाद इसका पुनः उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्य पार्षद सोनी कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार सहित कई लोग मौजूद थे। हालांकि कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि इस व्यायामशाला और स्विमिंग पूल से आम नागरिकों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। 
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like