• Thursday, 18 June 2026
वायरल वीडियो के बाद कुतुबचक कांड चर्चा में, तलवार हमले में युवक की तीन उंगलियां कटी

वायरल वीडियो के बाद कुतुबचक कांड चर्चा में, तलवार हमले में युवक की तीन उंगलियां कटी

Vikas
 वायरल वीडियो के बाद कुतुबचक कांड चर्चा में, तलवार हमले में युवक की तीन उंगलियां कटी
 
बरबीघा (शेखपुरा)।
 
बरबीघा थाना क्षेत्र के कुतुबचक गांव में युवक पर तलवार से किए गए हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में एक युवक हाथ में तलवार और देशी कट्टा लिए नजर आ रहा है। वहीं तलवार से हमले के दौरान घायल युवक के बचाव का प्रयास और हमलावर के भागने का दृश्य भी कैद है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
घटना को लेकर अस्थावां निवासी रूबी देवी ने बरबीघा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत में उन्होंने बताया कि 15 जून की शाम उनके पुत्र प्रशांत कुमार अपनी डेयरी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान राहुल कुमार और सोनू कुमार उर्फ धर्मेश कुमार वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने हथियार के बल पर दुकान के काउंटर से करीब 20 हजार रुपये निकाल लिए।
DSKSITI - Large

 
शिकायत के अनुसार जब प्रशांत कुमार ने इसका विरोध किया तो आरोपित उसे दुकान से बाहर ले गए और तलवार से हमला कर दिया। गर्दन पर किए गए वार से बचने के लिए प्रशांत ने हाथ आगे कर दिया, जिससे उसके एक हाथ की तीन उंगलियां कट गईं। गंभीर रूप से घायल प्रशांत को पहले स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया, बाद में बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। प्राथमिकी में आरोपितों पर गोली चलाने का भी आरोप लगाया गया है।
 
उधर, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक अन्य युवक हमलावर को रोकने और स्थिति को शांत करने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है। हालांकि घटना के संबंध में गांव के अधिकांश लोग खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। बरबीघा थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वायरल वीडियो की सत्यता और घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। 
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like